दीपिका बनीं एशिया की सबसे आकर्षक महिला

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:54 AM IST

सुर्खियां

दीपिका बनीं एशिया की सबसे आकर्षक महिला

दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा को पीछे करके एशिया की सबसे आकर्षक महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इस बार प्रियंका चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
Dec 8, 2018, 9:58 am ISTEntertainmentAazad Staff
Deepika
  Deepika

यूके के न्यूजपेपर वेस्टर्न वीकली के एक खास संस्करण ने एशिया की 50 सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर रही हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को तीसरा स्थान मिला है। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान चौथे स्थान पर हैं।

पांचवे नंबर पर जो फीमेल है वो चौंकाने वाली है। इस लिस्ट में टॉप 5 में शिवांगी जोशी हैं। सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा बनकर घर-घर में मशहूर हुईं शिवांगी इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुईं और सीधा टॉप 5 में आ गईं।

-

आपको बता दें कि पिछले साल इस लिस्ट में प्रिंयका चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया था।  जबकि 2018 की लिस्ट में वे दूसरे स्थान पर हैं।  इस साल दीपिका ने बाजी मारी है और वे ऐशिया की सेक्सिएस्ट वुमन बन गई हैं।

बता दें कि दोनों कलाकारों के लिए ये साल शानदार रहा। एक तरफ जहा दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने 5 साल पुराने रिलेशनशिप को नया आयाम दिया और सात फेरे लिये तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!