Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:21 AM IST
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे तो काफी समय से मशहूर है। खबरों की माने तो ये दोनों लव बर्डस शादी के बंधन में बहुत जल्द बंधने जा रहे है। दोनों इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के पैरेंट्स ने जनवरी में रिलीज हुई 'पद्मातवी' के बाद ही शादी की बातें करनी शुरू कर दी थीं। रणवीर के पैरेंट और और दीपिका के पैरेंट प्रकाश और उज्जला पादुकोण ने मिलकर विस्तार से शादी के बारे में चर्चा की थी। जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में दीपिका को रणवीर के पेरेंट्स ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी भेंट की गई थी।
-बहरहाल मली जानकारी के मुताबिक दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। अभी इस डेट पर रणवीर और दीपिका की मुहर लगना बाकी है। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। बहरहाल इस बात का अभी खुलासा नहीं हो सका है कि शादी भारत में होगी या फिर विदेश में।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!