Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:16 AM IST
फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर इन दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया गया है और ये आरोप 'संजू' फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन पर लगाया है। महिला का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार उसके साथ यौन शोषण किया गया।
इन आरोपों को हिरानी के वकील ने सिरे से खारिज किया है। यौन शोषण का आरोप लगते ही राजुकमार हिरानी की अगली फिल्म 'मुन्ना भाई 3' को होल्ड पर रख दिया गया है। जानकारों की माने तो जब तक इस मामले में उन्हें क्लीन चिट नहीं मिल जाता तक तक फिल्म पर रोक लगी रहेगी। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों को नकार दिया है। वहीं इन आरोप के मद्दे नजर बॉलीवुड के कई सितारों ने उनका स्पोर्ट किया है।
-राजकुमार हिरानी के समर्थन में फिल्म निर्माता बोनी कपूर सामने आए हैं। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते। मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।'
दिया मिर्जा ने भी हिरानी के स्पोर्ट में बात कही है कि राजकुमार हिरानी सर को मैं पिछले 15 सालों से जानती हूं। मैं केवल उम्मीद करती हूं कि जांच के बाद सच्चाई बाहर आ जाए। मैं अब तक तक जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं उनमें वो सबसे बेहतर इंसान हैं।’
'3 इडियट्स' में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी राजकुमार हिरानी के समर्थन में कहा है कि राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। यह गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'
अरशद वारसी ने भी उनके स्पोर्ट में कहा है कि राजकुमार हिरानी एक अद्भुत और सभ्य व्यक्ति हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!