छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में सिंगर मीका सिंह गिरफ्तार

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:46 AM IST

सुर्खियां

छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में सिंगर मीका सिंह गिरफ्तार

सिंगर मीका सिंह को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
Dec 8, 2018, 3:42 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Mika Singh
  Mika Singh

सिंगर मीका सिंह को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है।  मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया है।

मीका को गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।जानकारी के मुताबिक मीका को दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे।

-

मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!