Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:49 AM IST
मी टू कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए जिसके बाद कई लोगों को फिल्म छोड़नी पड़ी तो कई लोगों को पद से हाथ धोना पड़ा। अब इस कड़ी में मशहूर डायरेक्टर साजिद खान का नाम भी सामने आ गया है।
मी टू कैंपेन में साजिद खान का नाम आने के बाद उन्हें इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन (आईएफटीडीए) से एक साल के लिए निलंबित कर दियाहै। आईएफटीडीए की 7 दिसंबर 2018 की पीओएसएच इनवेस्टिगेशन क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक साजिग साजिद खान की सदस्यता को एक साल के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी एक कॉपी साजिद खान को मंगलवार शाम भेजी जा चुकी है। बता दें कि अब एक साल तक वह कोई भी फिल्म या प्रोजेक्ट डायरेक्ट नहीं कर पाएंगे।
-बहरहाल आईएफटीडीए के इस फैसले के बाद डायरेक्टर फराह खान का भी जवाब सामने आया है। फराह कहती है-‘अगर मेरे भाई ने ऐसा बर्ताव किया है तो इसका परिणाम उसे भुगतना होगा। मैं इस बर्ताव का समर्थन नहीं करती हूं और आहत महिलाओं की एकजुटता के साथ हूं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!