Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:24 AM IST
बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘ओशो’ रजनीश के जीवन पर बनने वाली फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बैरी लेव निर्देशित करेंगे। इस बात का खुलासा प्रियंका ने खुद एक टॉक शो में किया है।
प्रियंका इस फिल्म में 'मां आनंद शीला' की भूमिका अदा करेंगी। बता दें कि मां आनंद शीला ओशो रजनीश की सहयोगी थीं। मां आनंद शीला भारत में जन्मीं एक अमेरिकन नागरिक हैं जो किसी समय रजनीश ओशो की प्रवक्ता थीं। एक समय पर मां शीला पर कई लोगों को मारने की कोशिश का आरोप भी लगा था। एक टॉक शो में प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वे इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका के तौर पर भी नज़र आएंगी।
-ये फिल्म भारत के आध्यात्मिक गुरु रजनीश उर्फ ओशो, उनकी अनुयायी मां आनंद शीला और दूसरे भक्तों पर आधारित है, जो अमेरिका के ओरेगन में रजनीशपुरम में बसे हैं।
प्रियंका चोपड़ा जल्द सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की अहम भूमिका है। वहीं उनकी अगली हॉलीवुड की फिल्म इजंट इट रोमांटिक भी रिलीज होने के लिए भी तैयार हो गई हैl
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!