Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:47 AM IST
बॉलीवुड सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरों को काफी समय से डेट कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आलिया और रणबीर अगले साल गुप्त रुप से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों २०२० की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
खबरों के अनुसार आलिया भट्ट अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। जिसके लिए आलिया ने सब्यसाची से मुलाकात भी की। इतना ही नहीं आलिया ने एक आलीशान घर खरीदा है। कहा जा रहा है ये घऱ आलिया ने शादी के लिए खरीदा है। इसकी कीमत १३ करोड़ बताई जा रही है।
-कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर सितंबर में अपना इलाज करा कर न्यूयॉर्क से इंडिया लौट सकते हैं। उनके वापस लौटने के बाद ही आलिया और रणबीर की शादी की तारीख फाइनल की जाएगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!