Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:54 AM IST
अभिनेता मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम है। इन्हे हिंदी सिनेमा में भारत के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर फिल्मों में मनोज कुमार के किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। मनोज का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है। इन्होने फिल्म जगत में 1957 फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरुआत की।
मनोज कुमार ने फिल्म जगत में न केवल एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। मनोज कुमार ने ज्यादातर देशभक्ति वाली फिल्मों में ही काम किया। उनकी सुपरहिट फिल्मों में हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में और दो बदन फिल्मों के नाम शुमार हैं। मनोज कुमार को फिल्म 'उपकार' के लिए नेशल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
-मनोज कुमार मशहूर अभिनेत्री सासधना के साथ कई फिल्मों में काम किया। मनोज कुमार ने रोमांटिक और रहस्यमयी फिल्में करने के साथ उन्होंने देशभक्ति पर बनने वाली फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभाई।
मनोज कुमार ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपना दमदार अभिनय दिया बल्कि बॉलीवुड में फिल्म का भी निर्देशन किया। मनोज कुमार ने फिल्म 'उपकार' का मिर्माण किया।
मनोज कुमार ने सात फिल्मफेयर अवॉर्ड हिसाल किए। साल 2002 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में स्टार स्क्रीन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!