Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:19 AM IST
जोहरा सहगल बॉलीवुड में एक ऐसा नाम जिन्होने भारतीय सिनेमा में लंबे अरसे तक अपनी अदाकारी से कई पीढियों को प्रेरणा दी।
जोहरा का जन्म एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 27 अप्रैल 1912 को हुआ था। जोहरा सहगल ने 14 साल तक इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन और पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में अभिनय किया और वर्ष 1946 में अपनी पहली फिल्म प्रोडक्शन 'धरती के लाल' के जरिये रुपहले पर्दे पर पदार्पण किया।
-हालांकि जोहरा ने 1935 में ही उदय कुमार के साथ बतौर नृत्यांगना करियर की शुरुआत की थी। जोहरा अंग्रेजी भाषा की फिल्मों, टेलीविजन और रंगमंच के जरिए अपने अभिनय की छाप छोडी है।
जोहरा ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कभी खुशी कभी गम, और फिल्म ’चीनी कम' में उनकी मां की भूमिका से लेकर 'दिल से' में शाहरुख खान की दादी की भूमिका निभाई। जोहरा ने सलमान खान के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' में भी दादी का किरदार निभाया था।जोहरा का 102 साल की उम्र में साल 2014 में निधन हो गया था. भारतीय सिनेमा जगत में लाडली के नाम से चर्चित जोहरा कई फिल्मों का हिस्सा रहीं।
वह आखिरी बार साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आईं थीं। उन्हें 2010 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!