Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:46 AM IST
हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर आज अपना 73वा जन्मदिन मना रहे है। जावेद का जन्म 17 जनवरी, 1945 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद कस्बे में हुआ था। बचपन से ही शायरी से जावेद अख्तर का गहरा रिश्ता रहा। जावेद अख्तर के पिता ‘जान निसार अख्तर’ जाने माने कवी थे। माता सफिया अखतर मशहूर उर्दु लेखिका तथा शिक्षिका थीं। अपने दौर के प्रसिद्ध शायर मुज़्तर ख़ैराबादी जावेद के दादा थे।
वर्ष 1964 मे जावेद ने मुम्बई का रुख किया। मुंबई पहुंचने पर जावेद अख्तर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुंबई मे कुछ दिनों तक वह महज 100 रुपये के वेतन पर फिल्मों मे डॉयलाग लिखने का काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों के लिये डॉयलाग लिखे लेकिन इनमें से कोई फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी।
-बहरहाल एक सलीम खान के साथ जावेद अख्तर की मुलाकात हुई इन दोनों की मुलाकात 'सरहदी लुटेरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थीं। इस फिल्म में सलीम खान हीरो थे और जावेद क्लैपर बॉय। बाद में इन दोनों ने मिलकर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं।
जावेद अख्तर ने श्रेष्ठ गीत के लिए पांच नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। हिंदी फिल्मों के लिए गीतों में उनके नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड दर्ज है। वर्ष 1999 मे साहित्य के जगत मे जावेद अख्तर के बहुमूल्य योगदान को देखते हुये उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। वर्ष 2007 में उनको पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!