Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:44 AM IST
हिन्दी फिल्मों के मशहूर गायक महेंद्र कपूर का का आज 75वां जन्मदिन है। उनका जन्म 9 जनवरी 1934 को अमृतसर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गायकी का शौक था। महेंद्र कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डवींग सिंगर के तौर पर की थी।
महेंद्र कपूर ने ना केवल हिंदी बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी एक से बड़ कर एक गीत गाए। हिंदी फिल्मों में महेंद्र कपूर ने कई देश भक्ती गानों को अपनी आवाज दी है जिनमें मेरे देश की धर्ती सोना उगले, हैं प्रीत जहां कि रीत सदा…. जैसे गाने आज भी सदा बहार है।
-बीआर चोपड़ा की फिल्म 'हमराज', 'गुमराह', 'धूल का फूल', 'वक्त', 'धुंध' जैसी कई फिल्मों में यादगार गाने गाये हैं जो आज भी हिट है। हिंदी फिल्मों में आज भी महेंद्र कपूर के गाने लोगों को अपना कायल बना देते है इनमें - दिल की ये आरजू थी कोई, तुम अगर साथ देने का, भारत का रहनेवाला हूं, नीले गगन के तले जैसे गाने शामिल है।
महेंद्र कपूर साल 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री और फिर महाराष्ट्र सरकार ने लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा।फिल्म 'गुमराह', 'हमराज', 'रोटी कपड़ा मकान' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। महेंद्र कपूर का एक बिमारी के काऱण मुम्बई में 27 सितंबर 2008 को निधन हो गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!