Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:33 AM IST
अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से उनकी मां ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर नामक बीमारी से जूझ रही थी। खबरों की माने तो कैंसर उनके लंग्स में फैल गया था जिसके कारण उनकी हालत और अधिक नाजुक होती चली गई।
रविवार को ही अंतिम संस्कार की सभी रस्में मुंबई वर्ले स्थित श्मशान घाट पर पूरी हुईं। अंतिम यात्रा में डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव, एक्टर गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, किम शर्मा समेत चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स दिखाई दिए। अर्जुन की एक्स-वाइफ मेहर जेसिया और दोनों बेटियां माहिका (16) और मायरा (13) भी ग्विन रामपाल को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-गौरतलब है कि इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों ने तराख ले लिया। बता दें कि अर्जुन की दो बेटियां है और वे अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं इसलिए उनकी दोनों बेटियां भी पिता के साथ इस दुख की घड़ी में नजर आईं। गौरतलब है कि अर्जुन की बेटियां हमेशा ही मीडिया और लाइमलाइट से दूर रही है। बता दें कि अर्जुन पिछले साल 'डैडी' में फिर इस साल इंंडियन आर्मी पर आई फिल्म 'पलटन' में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!