अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है मलाइका और अर्जुन कपूर !

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:33 AM IST

सुर्खियां

अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है मलाइका और अर्जुन कपूर !

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब शादी करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है लेकिन वे जल्द ही अपने प्यार का खुलासा करने वाले हैं।
Oct 30, 2018, 10:33 am ISTEntertainmentAazad Staff
Arjun Kapoor and Malaika Arora
  Arjun Kapoor and Malaika Arora

अरबाज खान से तलाक के बाद अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अब एक बार फिर से अपना घर बसाने की तैयारी कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर पिछले दिनों से काफी खबरें आ रही हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसे जानकर तो सभी चौंकने वाले हैं।  सूत्रों की माने तो मलाइका अरोड़ा अपने दोस्त अर्जुन कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

हाल ही में मलाइका ने अपना जन्म दिन इटली  में मनाने के बाद वापसी में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ट्रोल की गई थी। इसके बाद से ही मीडिया में दोनों की रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी।

-

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका काफी समय से अकेली रह रही हैं और अक्सर कई इवेंट में इन दोनों (अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा) को एक साथ देखा गया है। हालांकि अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल दोनों अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।

मलाइका इन दिनों शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही शो में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने के लिए परिणीति चोपड़ा के साथ शो में आए थे। इस दौरान भी दोनों की काफी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!