Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:10 AM IST
अभिनेता अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ देखने को मिलने वाली है। अर्जून कपूर और परिणीती फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में फिर से रोमांस करते दिखेंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘इशक्जादे’ से दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म में अर्जुन पुलिसवाले का किरदार निभा रहे है। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
-अर्जुन ने अपने इस फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि ये उनकी दसवीं फिल्म है।फिल्म के इस किरदार में उन्हें ढालने के लिए उनके हेयर स्टाइल और बियर्ड पर काम किया गया है। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!