तमिलानाडु की अनुकृति के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2018 का ताज

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:09 AM IST

सुर्खियां

तमिलानाडु की अनुकृति के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2018 का ताज

मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर ने 19 वर्षीय अनुकृति वास को 'मिस इंडिया 2018' का ताज पहनाया।
Jun 20, 2018, 10:44 am ISTEntertainmentAazad Staff
Anukreethy Vas
  Anukreethy Vas

तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का ताज अपने नाम कर लिया है। 19 वर्षीय अनुकृति वास ने 29 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम किया है। इसी के साथ अनुकृति वास इस साल मिस यूनिवर्स कम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये कॉम्पिटिशन मुंबई में हो रहा था जिसे करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया।

इस इवेंट के जज पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल, कुनाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। इस मौके पर करीना कपूर खान और माधुरी दीक्षित डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आईं।

-

वहीं इस कॉम्पिटिशन में मिस इंडिया दिल्ली गायत्री भारद्वाज, मिस इंडिया हरियाणा मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया झारखंड सेफ्टी पटेल, मिस इंडिया तमिलनाडु अनुकृति वास और मिस इंडिया आंध्र प्रदेश श्रेया राव इस प्रतियोगिता के टॉप-5 कंटेस्टेंट बने।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!