Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:30 AM IST
फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबियत खराब हो जाने से मुंबई से डॉक्टर्स की जोधपुर के लिए रवाना हो चुकी है। अमिताभ ने फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां की रात भर शूटिंग की है जिसके बाद अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर अपने खराब तबियत की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने सुबह तीन बजे तक शूटिंग की। इसके साथ ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह मंगलवार को अपने डॉक्टरों की टीम से मिलेंगे ताकि उनका शरीर एक बार फिर से फिट हो सके। उन्होंने लिखा, 'मैं आराम करूंगा और आपको जानकारी देता रहूंगा।'
-बहरहाल अमिताब की बिगड़ी तबीयत का कारण जोधपुर में बढ़ते तापमान में शूटिंग करने को बताया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में युद्ध के सीन में भारी भरकम कॉस्ट्यूम के कारण भी उन्हें थकावट होने की बात सामने आई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!