Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:47 AM IST
लंबे समय के बाद विवेक ओबेरॉय पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बीच लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के रुझानों पर एक विवादित मीम शेयर कर विवेक खबरों में बने हुए है।
दरसल मंगलवार को विवेक ने ट्वीटर पर एक मीम शेयर किया जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ उनका, सलमान खान और अभिषेक बच्चन का जिक्र था। इस मीम के बाद विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर आलोचनाए होने लगी है। सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन ने विवेक को नशिहत तक दे डाली। अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा - सोशल मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो। बता दें कि विवेक के विवादित ट्वीट से सोनम कपूर, ओमंग कुमार , किर्ती खारबांदा और उर्मिला मातोंडकर जैसी हस्तियों ने नाराजरी जाहिर की है।
-हालांकि विवाद बढ़ता देख विवेक ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी और विवादित ट्वीट को हटा दिया। विवेक ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरी मंशा किसी को तकलीफ पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने लिखा कि अगर मेरे मीम को लेकर किसी भी महिला को आपत्तिहै तो मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं और ट्वीट डिलीट करता हूं। लेकिन ये मामला अभी धम नहीं रहा है। इस विवाद की वजह से एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (स्माइल फाउंडेशन) ने विवेक ओबेरॉय को कार्यक्रम से दूर कर दिया। विवेक कोडीएलएफ प्रोमिनाड (DLF Promenade) में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट में शामिल होना था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!