Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:44 AM IST
असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण यहां जनजीवन पूरी तरही से अस्त-व्यस्त हो गया है। सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी इस बाढ़ की चपेट में हैं। इसी बीच राहत कार्य के लिए कई लोग आगे आ रहे है। इनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए ५१ लाख रुपए का योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी बाढ़ पीडितों के लिए मदद की गुहार लगाई है।
असम बाढ़ पीडितों को मदद के लिए ५१ लाख रुपए देने पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्विटर पर अमिताभ का आभार प्रकट किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'मुख्यमंत्री राहत कोष को ५१ लाख का योगदान देने के लिए हम श्री अमिताभ बच्चन जी की सराहना करते हैं। यह लोगों की देखभाल का एक अच्छा तरीका है। आपके समर्थन के लिए, असम की जनता की ओर से शुक्रिया।
-आपको बता दें कि असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। असम के ३३ जिलों में से १९ जिले प्रभावित हैं। वहीं भारी बारिश व बाढ़ के कारण मरने वालों का आंकड़ा ७१ पार पहुंच चुका है। सूबे के २५२३ गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!