इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:22 AM IST

सुर्खियां

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथियों को होई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मुकदमे पर सुनवाई करते हुए सोनाक्षी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
Mar 9, 2019, 10:17 am ISTEntertainmentAazad Staff
Sonakshi Sinha
  Sonakshi Sinha

धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में बॉलीबुड अमिनेत्री  सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को दिल्ली में ३० सितंबर को इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में पहुंचना था जिसके लिए उन्होंने पहले ही फीस ले ली थी लेकिन वो तय समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंची। जिससे कंपनी के मालीक और कार्यक्रम को काफी आलोचनाए झेलनी पड़ी।

आयोजक प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा को एक कार्यक्रम में बुलाने के लिए ३७ लाख रुपये उनकी कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे, लेकिन रकम पहुंचने के बावजूद वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद आयोजक प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा और उसकी कंपनी के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

-

इसी मामले में सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी।  इस मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!