Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:46 AM IST
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी एक के बाद एक फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। उनके खाते में पहले से ही 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम', 'गुड न्यूज', 'बच्चन पांडे' और 'हाउसफुल ४' जैसी फिल्में हैं ।वहीं खबरों की माने तो अक्षय को एक और फिल्म ऑफर हुई है। जिसमें वह देश के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे।
फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं। फिल्म की कहानी अजीत डोभाल के करियर जुड़ी है। कहानी पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि फिल्म को लेकर ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने से पहले टीम स्क्रिप्ट को फाइनल करके लॉक करना चाहती है। फिलहाल इससे पहले नीरज अपनी फिल्म चाणक्य की शूटिंग पूरी करेंगे।
-इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी ‘स्पेशल २६ ’, 'रुस्तम' और 'बेबी' और 'रुस्तम' जैसी हिट फिल्मों में देखने को मिल चुकी है। बहरहाल अक्षय की फिल्म 'मिशन मंगल’ १५ अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में भारत के मंगलयान की कहानी बतायी जाएगी और इसमें अक्षय इसरो के एक सीनियर साइंटिस्ट के रोल में हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!