एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी करेगी धमाल

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:40 AM IST

सुर्खियां

एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी करेगी धमाल

आकिब अली की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नजर आएगी ये जोड़ी
Jan 16, 2018, 11:56 am ISTEntertainmentAazad Staff
Ajay Devgan and Tabu
  Ajay Devgan and Tabu

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी फिल्मी दुनिया की सबसे सफलतम जोड़ियों में से एक मानी जाती है।  इन दोनो ने कई फिल्मों में शानदार अभीनय से लोगों का दिल जीता है। हालही में इनकी जोड़ी ‘गोलमाल अगेन’ में देखी गई थी और एक बार फिर ये दोनों एक साथ पर्टे पर नजर आने वाले है।

आकिब अली के निर्देशन में बन रही फिल्म टोटल धमाल में ये दोनों बहुत जल्द नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु की जाएगी।  हालांकि इन दोनों कि इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में ‘अय्यारी’ फेम रकुलप्रीत भी नजर आएंगी।

-

साल 2014 में रकुलप्रीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. इस फिल्म के बाद रमेश सिप्पी ने अपनी एक फिल्म के लिए रकुलप्रीत को साइन किया था जिसमें हेमा मालिनी भी थीं लेकिन वो फिल्म बन ही नहीं पाई. जिसके बाद उनके हाथ लगी नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’.

इंद्र कुमार की सीक्वल फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूरऔर माधुरी दीक्षित फाइनल हैं। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!