Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:16 AM IST
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज (FWICE) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि FWICE ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आवाह्न करने का निर्णय लिया है।
अशोक पंडित ने कहा, FWICE पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा। हम इसकी आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं। सीमापार से हमारे देश पर बार-बार हमले होने के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाली संगीत कंपनियों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाक कलाकारों के साथ काम करने वालों को अगर कोई शर्म नहीं है तो हमें उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करना होगा।
-बता दें कि पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारत पर हमला करने के बाद हर बार बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करने की कसम खाई है। हालांकि उनकी ये कसम कुछ ज्यादा समय तक नहीं चली और हमेशा की तरह पाक कलाकार भारत में काम करते नजर आते रहे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!