Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:06 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दल बदल का सिलसिला शूरु हो गया है और इसी के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है।
उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज होकर अपना इस्तीफा दिया है। उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।
-दरअसल, उर्मिला मातोंडकर ने तत्कालीन मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी हार के लिए स्थानीय नेताओं की काबिलियत, कमजोर प्लानिंग, कार्यकर्ताओं की बेरुखी और पैसों की कमी की शिकायत की थी। उन्होंने यह पत्र १६ मई को लिखा था।
इस पत्र में उर्मिला ने अपने चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर और दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को जिम्मेदार ठहराया था। पत्र में उर्मिला ने कहा था कि उन्होंने जीत के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कांग्रेस संगठन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव २०१९ लड़ा था। उन्हेें इस सीट से हार मिली थी।उनको टक्कर देने के लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!