Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:17 AM IST
बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में बनाने वाले निर्माता लेख टंडन का रविवार की शाम तकरीबन ७ बजे निधन हो गया। लेख टंडन काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतें थीं जिनकी वजह से उनका कल शाम निधन हो गया। लेख टंडन ने बॉलीवुड को कई हीट फिल्में दी है साथ ही कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। इनमें स्वदेश, रंगदे बसंती, पहेली, और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्में शामिल है।
फिल्मों के अलावा लेख, टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। लेख टंडन को शाहरुख खान जैसे कलाकार की खोज का श्रेय भी जाता है। उन्होंने १९८८ में अपने टीवी धारावाहिक ‘दिल दरिया’ में शाहरुख को लिया था। इस धारावाहिक में शाहरुख के अभिनय ने उन्हें काफी प्रेरित किया था।
-लेखक टंडन का जन्म १९२९ में लाहौर में हुआ था। निर्माता लेख टंटन का आज अंतीम संस्कार पोवई में किया जाएगा। इनके निधन पर बॉलीवुड व कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!