शाहरुख के बाद सलमान खान पर जमकर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, दिया चौकाने वाला बयान

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:16 PM IST

सुर्खियां

शाहरुख के बाद सलमान खान पर जमकर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, दिया चौकाने वाला बयान

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य काफी समय से बॉलीबुड इंटस्ट्री से दूरी बनाए हुए है, लेकिन इन दिनों वे अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियां बटोर रहे है। एक इवेंट के दौरान अभिजीत ने शाहरुख और सलमान को लेकर काफी कड़वी बातें कहीं है जो उनके फैंस को नागवार गुजर रही है।
Oct 5, 2018, 2:10 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Abhijeet Bhattacharya
  Abhijeet Bhattacharya

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पिछले कुछ दिनों से अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में एक नामी मैगजीन के इवेंट के दौरान अभिजीत ने चौकाने वाला बयान दिया है। अभिजीत ने बॉलीवुड के स्टार सलमान खान को लेकर कहा कि सलमान हर फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर्स को लेते हैं, क्या भारताय सिंगर्स की आवाज खराब है? उन्होंने कहा कि सलमान पाकिस्तानी गायकों का पक्ष लेते हैं जो धीरे-धीरे बॉलीवुड का एक ट्रेंड बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से पाकिस्तानियों की पूरी तरह से सफाई होनी चाहिए।’ अभिजीत यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,‘एक तरफ लाशें गिरती है, किसी का बेटा रोता है, कोई बेटा खोता है, कोई अपना बाप खोता है, लेकिन दूसरी तरफ सलमान ने कसम खा रखी है कि पाकिस्तानी सिंगर्स को काम जरुर देना है।’ अभिजीत ने अपने बयान में ये भी कहा कि सलमान इस लायक नहीं है कि मैं उनका फैंन बनूं। आप फिल्म के हीरो है इसका मतलब यह नहीं है कि आप को मैं पसंद करता हूं। मैं 5 फुट के किसी खान कलाकार का फैन नहीं हूं।’

-

बता दें कि इससे पहले अभिजीत ने शाहरुख पर भी निशाना साधते हुए कहा था- 'मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस पर आ गए हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!