अयूब खान "रंजू की बेटियां" के कास्ट में शामिल हुए

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:46 AM IST

सुर्खियां

अयूब खान "रंजू की बेटियां" के कास्ट में शामिल हुए

भारत का प्रमुख हिन्दी एंटर्टेन्मेंट चैनल दंगल टीवी हाल ही में अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई नए नए शो ला रहा है ।
Dec 18, 2020, 2:46 pm ISTEntertainmentAazad Staff
अयूब खान
  अयूब खान

भारत का प्रमुख हिन्दी एंटर्टेन्मेंट चैनल दंगल टीवी हाल ही में अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई नए नए शो ला रहा है । और अब तैयारियां चल रही है रश्मी शर्मा के नए शो “ रंजू की बेटियां “ के लॉंच की जिसमें रीना कपूर छोटे पर्दे पे वापस आ रही है ।

हालाँकि यह बात पक्की है की रीना कपूर और दीपशिखा नागपल शो में नज़र आएँगे पर हाल ही में यह ख़बर आयी है की आयुब खान भी शो मैं शामिल हो रहे हैं।अपने उत्साह को ज़ाया करते हुए आयुब खान कहते हैं की “ मैं इंडस्ट्री के साथ तक़रीबन ३० सालों से जुड़ा हुआ हूँ और मैं हमेशा से एक प्रभावशाली शो का हिस्सा बनना चाहता था । शो की स्टोरी सुनते ही मैंने इस में अभिनय करने का मन पक्का कर लिया था। रंजू की बेटियों का किरदार मुझे बहुत पसंद आया और मुझे यक़ीन है की यह शो का एक अभिन्न हिस्सा होगा। शो की कहानी काफ़ी प्रभावशाली हैं और दर्शकों के दिलों को छू लेगी।”

-

हालाँकि शो के बारे  में कुछ ज़्यादा बताया नहीं गया है पर ये सुनने में आया है कि शो जैन्यूएरी २०२१ को दंगल TV पर लॉंच होगा।

दंगल टीवी प्रमुख केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल नंबर 106)

 

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!