's stories
-
सुशील और दिव्या विश्व चैंपियनशिप से हुए बाहर
सुशील कुमार और दिव्या काकरान विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सुशील कुमार की जगह जीतेंद्र कुमार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जबकि दिव्या की जगह नवजोत कौर भाग लेंगी
-
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार की सुबह सबसे पहले जम्मू-कश्मीर और फिर हरियाणा में भूंकप के झटके महसूस किए गए।
-
मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का निधन
मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान निधन हो गया। लाइव शो में वह अपनी जीवन से जुड़ी कुछ बातों को साझा कर रहीं थी इसी दौरान वो बेहोश हो गई।
-
हरतालिका तीज का महत्व, जाने क्यों करती है महिलाएं ये व्रत
हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत बड़ा महत्व है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए करती है।
-
आने वाले पांच सालों में भारतीय सेना में 1.5 लाख जवानों की होगी कटौती
आने वाले दो सालों में 50,000 सैनिकों को कम किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जबकि 2022-23 तक 100,000 कर्मचारियों की कटौती की जा सकती है। सेनाबलों की ये कटौती हर विभाग से की जाएगी।
-
भिगोए हुए चने खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
भिगोए हुए चने में आयरन, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते है जो हमें कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रखते है। भिगोए हुए चने का पानी छानकर पीने से भी कई फायदे होते है।
-
पीएनबी घोटालाः मेहुल चौकसी का वीडियों हुआ वायरल, ईडी के सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया
पीएनबी घोटाले के मामले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपए के गबन का आरोप हैं। इस बीच मेहुल चोकसी का एक वीडियों वायरल हो रहा है। इस वीडियों में मेहुल चोकसी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।
-
स्वामी विवेकानंद के भाषण से जुड़ी यादगार बातें जिन्हें आज भी याद किया जाता है
आज का दिन दो घटनाओं के लिए ऐतिहासिक है। पहला 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका के शिकागो में आयोजित धर्म संसद में प्रसिद्ध भाषण जिसने पूरब के चिंतन के बारे में पश्चिम को बताया। और दूसरा 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अातंकी हमला जिसने दुनिया को हिला कर रख दिया।
-
आईआरसीटीसी घोटाला: ईडी की चार्जशीट पर अब 17 सितंबर को होगी सुनवाई
आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव के खिलाफ आज दिल्ली की पटियाला कोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई अब इस मामले में 17 सिंतबर को प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने की तारीख तय की गई है।
-
9/11 आतंकी हमले की 17 बरसी आज, जाने इससे जुड़ी कुछ खास बातें
अमेरिका के इतिहास में 9/11 का वो काला दिन जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। 9 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। जिसको आज पूरे 17 साल हो चुके हैं।
-
अमेरिका पर मंडराया फ्लोरेंस का खतरा, लोगों को चेतावनी
अमेरिका पर फ्लोरेंस(तूफान) का खतरा मंडरा रहा है। एनएचसी ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में इस तूफान के और अधिक शक्तिशाली होने की बात कही है। ऐसे आसार हैं कि यह बृहस्पतिवार तक और अधिक प्रचंड तूफान का रुप ले सकता है। उत्तर एवं दक्षिण कैरोलिना और वर्जिनिया राज्यों ने पहले ही इस तूफान को लेकर आपातकाल की घोषणा कर दी है।
-
राजस्थान: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पेट्रोल-डीजलों पर लगने वाले वैट में की कटौती
राजस्थान में पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 22 फीसदी वैट लगता था आज से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट चार फीसदी कम कर दिया गया है। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तेल की कीमतों को कम करने के संकेत दिए हैं। वहीं कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पंजाब और कर्नाटक में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी।
