ये ड्राई फ्रूट करेंगे डायबिटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल

Wednesday, Apr 24, 2024 | Last Update : 02:35 AM IST


ये ड्राई फ्रूट करेंगे डायबिटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल

अगर मधुमेह पर ठीक से कंट्रोल न रखा जाए तो मरीज में दिल, गुर्दे, आंखें, पैर एवं तंत्रिका संबंधी कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इस लिए इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को अपनी सेहत का पूरी तरह ध्यान रखना चाहिए।
May 15, 2019, 12:53 pm ISTLifestyleAazad Staff
Dry Fruits
  Dry Fruits

डायबिटीज  को कंट्रोल करने के लिए आप ताकत और स्वाद से भरपूर मेवे  का सेवन करना शुरु कर दें। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।  मेवों में हेल्दी फैट होता है जो दिल के लिए अच्छा होता है। मेवे आपको ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मददगार तो होते ही है वहीं दूसरी तरह ये हार्ट से संबंधित कई रोगों को भी दूर करने में असरदार होते है। वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख में डायबिटीज के मरीजों को कौन-कौन से नट्स यानी मेवे को  अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे है जो आपके सेहत के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे।  तो आईये जानते है....

अखरोट -
अखरोट में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। डायबिटीज  के लिए इसका सेवन अच्छा माना गया है। अखरोट केलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।  इतना ही नहीं स्टडी में यह भी बताया गया है कि रोजाना अखरोट का सेवन करने से वजन कम होता है।

बादाम -

बादाम खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल के एकदम से ऊपर जाने की समस्या को नियंत्रित करता है। एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से इंसुलिन बनने लगता है। बादाम खाने से शरीर में ग्लुकोज का स्तर सामान्य रहता है। रोजाना बादाम के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी दूर होती है।

और ये भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इनाका सेवन

काजू -

काजू एक लो फैट मेवा है। काजू में मिलने वाला ७५ फीसदी फैट आलेइक एसिड (oleic acid) होता है, जिसे मोने सेचुरेटिड फैट (mono-unsaturated fat) के तौर पर भी जाना जाता है। इसके साथ ही साथ काजू ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करते हैं। काजू ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के साथ दिल की बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं।

और ये भी पढ़े: अखरोट का सेवन करें कई बीमारियों को दूर

पिस्ता-

पिस्ते में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और गुड फैट होता है। इसको खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। २०१४ में हुई एख स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिस्ता खाने से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल बना रहता है। रोजाना फलों के साथ पिस्ते का सेवन फायदेमंद होता है।

...

Featured Videos!