's stories
-
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री के फैसले के खिलाफ SC में पुनर्विचार याचिका
सबरीमाला मंदिर पर SC के फैसले से नाराज भगवान अयप्पा के भक्तों ने जताई नाराजगी दिल्ली और चेन्नई में किया विरोध प्रदर्शन।
-
देश में 86वें वायुसेना दिवस के मौके पर शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन दिखा रहे जवान
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आज देश में 86वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। वायुसेना दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
-
दिल्ली में 15 वर्ष पुराने डीजल वाहन पर लगी रोक, पकडे जाने पर देना पड़ सकता है 1000 का जुर्माना
दिल्ली में 15 साल पुराने चल रहे डीजल वाहनों के खिलाफ आज से कार्यवाई शुरु कर दी गई है। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि अगर सोमवार से कोई भी वाहन बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के पकड़ा जाता है तो उस पर 1000 रुपये का चालान किया जाएगा। वहीं दोबारा बगैर पीयूसी के पकड़े जाने पर 2000 रुपये का चालान काटा जाएगा।
-
अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों को बनाया जा रहा निशाना, अब तक 342 गिरफ्तार
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची के साथ बलात्कार के घटना के बाद पुलिस ने अब तक राज्य के विभिन्न इलाकों से 342 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरा बंद का आह्वान किया है। राज्य में सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात किया गया है।
-
राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल पर आज 21 पैसे और डीजल पर 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के साथ आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 3 पैसे हो गई।
-
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे के दौरान 20 लोगों की मौत, कई जवान जख्मी
जम्मू-कश्मीर के रामबन और शोपियां जिले में शनिवार को दो सड़क हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
-
सोनम कपूर ने ट्विटर को कहा अलविदा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है और इसकी घोषणा उन्होंने एक ट्वीट के ज़रिए दी है। सोनम कपूर ने अचानक सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना ली है, यह तो पता नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि अक्सर कई मौकों पर सोनम को ट्रोल किया जाता रहा है।
-
आजादी की जंग में भाजपा का एक कुत्ता भी कुर्बान नहीं हुआ - खड़गे
कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक बार फिर से उसी बात का जिक्र किया है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को पहले भी फटकार लगाई थी। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वही बयान एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि आजादी के दौरान बीजेपी और आरएसएस के 'घर के एक कुत्ते' ने भी बलिदान नहीं दिया। हालांकि इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
-
रेलवे ग्रुप डी एडमीट कार्ड और सीबीटी की डेट, एगेजाम शिफ्ट, सीटी और शेड्यूल हुए जारी ऐसे करें चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी ( आरआरबी ग्रुप डी ) लेवल 1 के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा करा रहा है। रेलवे ने 16 अक्टूबर के बाद की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
-
चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं धनिया के पत्ते
कील मुहासे, काले धब्बे और झुर्रियों को कम करने में लाभदाय है धनिया। धनिया के पत्तों को पिस कर इसमें एलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही ये चहरे को भी निखारने में असरदार साबित होता है।
-
जानियें कौन था तैमूर और कैसी थी उसके भारत में क्रूरता की कहानी
तैमूरलंग उर्फ तैमूर लंगड़ा (1336-1405) तुर्की से चलकर हिंदुस्तान आया था। 1369 में तैमूर समरकंद का बादशाह बन गया। अपने पूर्वज चंगेज खान की की तरह तैमूर भी पूरे यूरोप और एशिया को अपने वश में करना चाहता था।
-
विधानसभा चुनाव 2018 : आज हो सकता है पांच राज्यों के असेंबली चुनाव की तारीखों का ऐलान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना राज्य शामिल है।
