Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:51 AM IST
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस द्वारा महाभियोग प्रस्ताव नोटिस को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को सोमवार को ‘असंवैधानिक और गैरकानूनी’ करार दिए जाने के बाद कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।
कांग्रेस ने यह भी उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने पर इससे प्रधान न्यायाधीश का कोई लेना-देना नहीं रहेगा और इसके संवैधानिक पहलुओं पर गौर किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा,‘‘सभापति ने कोई जांच कराए बिना ही इस नोटिस को खारिज कर दिया । गौरतलब है कि है राज्यसभा के सभापति नायडू ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पद से हटाने के लिए कांग्रेस एवं छह अन्य दलों के सदस्यों की ओर से दिए गए महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को आज नामंजूर कर दिया। यह असंवैधानिक, गैरकानूनी, गलत सलाह पर आधारित और जल्दाबाजी में लिया गया फैसला है।‘‘
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!