एसबीआई को हुआ तीन महीने में 7718 करोड़ रुपये का घाटा, ये है घाटे की वजह…..

Aazad Staff

Nation

भारत के बैंकिंग इतिहास में ये दूसरा सबसे बड़ा घाटा है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) को वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 7,718 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं पिछले साल बैंक को अक्टूबर-दिसंबर महीने में 2,416 करोड़ रुपये का घाटा झेलना पड़ा था।

घाटे का इससे बड़ा आंकड़ा पिछले हफ्ते पंजाब नेशनल बैंक में देखा गया था। पीएनबी को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक को घाटे के दलदल में लाने वाला हीरा व्यापारी नीरव मोदी है। इससे पहले कि बैंक और भारतीय रिज़र्व बैंक को इसका पता चलता वो आराम से विदेश फ़रार हो गए।

जाने क्या है घाटे की वजह - भारतीय स्टेट बैंक भी दूसरे बैंको की तरह नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स यानी एनपीए के मकड़जाल में फंसा हुआ है। यानी बैंक ने अपने ग्राहकों को जो कर्ज़ दिए हैं उनमें से कई इसे लौटा नहीं रहे हैं। घाटे का आंकड़ा इतना भारी-भरकम दिखने की वजह बैंक की ओर से बढ़ाई गई प्रोविजनिंग है। इसका मतलब है कि बैंक अप्रैल-मई-जून महीने में भी डूबे कर्ज़ बढ़ने की आशंका जता रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.