जापान में भूकंप के झटके, अधिकतम तीव्रता ६.३ दर्ज की गई

Aazad Staff

World

जापान में शुक्रवार भूकंप के दो तगड़े झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता ५.६ और ६.३ दर्ज की गई।

जापान में शुक्रवार की सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके देश के दक्षिणी हिस्?से में दर्ज किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने ५.६ और ६.३ दर्ज की गई।भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण पूर्व स्थित क्यूशू द्वीप के मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी-शी से ४४ किलोमीटर दूर बताया गया है।

भूकंप का पहला झटका सुबह ७.४३ बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्?टर पैमाने पर ५.६ दर्ज की गई। इसके कुछ ही देर बाद इसी क्षेत्र में सुबह ८.४८ बजे भूकंप का दूसरा झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्?टर स्?केल पर ६.३ मापी गई। फ?िलहाल, भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इससे समुद्र के जलस्?तर में मामूली बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि, सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां भूकंप के झटके महसूस होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.