Nation
-
तमिलनाडु: त्रिची रैली में कमल हासन पर फेंके गए अंडे और पत्थर
लोकसभा चुनाव २०१९ के सातवे व अंतिम चरण के बीच एक बार फिर से हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठ गया है। त्रिची रैली में अभिनेता से बने नेता और मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन पर चप्पल के बाद अब पत्थर फेंके गए।
-
JAC 10th Result 2019: झारखंड बोर्ड १०वीं के नतीजे जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अब १०वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफीशियल वेबसाइट jac.nic.in और jacresults.com पर देख सकते हैं। बता दें कि हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने १२वीं के परिणाम घोषित किए थे।
-
उत्तर प्रदेश : मऊ में बोले पीएम, सत्ता के नशे में चूर हैं ममता बनर्जी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मऊ में जनसभा के दौरान बंगाल में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि दीदी सत्ता के नशे में चूर हो गई है और मुझे प्रधानमंत्री नहीं मानती हैं, लेकिन २३ मई को उनका घमंड निकल जाएगा।
-
दिल्ली की चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर फिर हो सकता है मतदान
दिल्ली में बीते रविवार को हुए छठे चरण के मतदान से पहले मॉक पोल के दौरान हुई गलतियों की वजह से चांदनी चौक की सीट के दो बूथों पर एक बार फिर से मतदान कराया जा सकता है।
-
अलवर गैंगरेप : पीड़िता से मिलने थानागाजी पहुंचे राहुल गांधी व सीएम अशोक गहलोत
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अलवर में गैंगरेप पीड़िता के यहां गए। उन्होंने वहां पीड़िता के परिजनों से बात की और हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया।
-
लोकसभा चुनाव २०१९: पटना में राहुल गांधी की रैली, मीसा व शत्रुघ्न सिन्हा के लिए मांगेंगे वोट
पटना में राहुल गांधी आज जनसभा को संबोधित करने के साथ साथ रोड शो करने जा राहे है। ये रोड शो शाम ५ बजे मोइनुलहक स्टेडियम से निकलेगा। हालांकि रोड शो से पहले शाम ३ बजे राहुल गांधी पटना से सटे बिक्रम के पार्वती हाई स्कूल में चुनाव जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
-
बंगाल हिंसा - ममता बनर्जी को मिला मायावती और केजरीवाल का समर्थन
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद हो रहे विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में आ गए हैं। इस बीच उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
-
तमिलनाडु: मदुरै में कमल हासन पर चप्पल से हमला
भरी सभा में मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन पर एक शख्स ने चप्पल फेक कर हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शक्स कमल हासन के विवादित, 'हिंदू आतंकवादी' वाले बयान से नाराज था।
-
UGC Net Admit Card 2019: यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
नटीए ने यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी नेट (UGC NET) का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इस बार २० जून से लेकर २८ जून २०१९ तक यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की परीक्षा आयोजित की गई है।
-
जल विधेयक लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, पानी की बर्बादी पर भी होगी सजा
छत्तीसगढ़ सरकार समग्र जल विधेयक लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें पेयजल, सिंचाई और उद्योगों के लिए पानी की मात्रा तय की जाएगी। साथ ही पानी बर्बाद करने वालों पर सजा का प्रावधान भी किया जाएगा।
-
कमल हासन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका की रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट ने कमल हासन द्वारा की गई विवादित दिप्पणी “पहला उग्रवादी एक हिंदू था“ पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि याचिका में चुनावी लाभ के लिए धर्म के दुरूपयोग को लेकर दलों का पंजीकरण रद्द करने और प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
-
बंगाल हिंसा - अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को भाजपा नेता अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता आज दिल्ली के जनतर मंतर पर टीएमसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली के दौरान विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में टीएमसी भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
