Nation
-
NEET PG 2019: एनईईटी-पीजी कटऑफ में अर्हता प्रतिशत में कटोती
शैक्षिक वर्ष २०१९-२० काउंसलिंग में छात्रों के लिए सुनहरा मौका। दरसल भारत सरकार ने वर्ष २०१९-२०२० के लिए एनईईटी-पीजी कटऑफ को ६ प्रतिशत कम करने की मंजूरी दे दी है।
-
१९८४ सिख दंगों को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर हैं। इस बीच रोहतक में उन्होंने रैली को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस को १९८४ के सिख दंगों को लेकर अहंकार का प्रतीक बताया।
-
SSC CGL paper leak 2017 : सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी सीजीएल २०१७ का रिजल्ट जारी करने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने साल २०१७ में हुई एसएससी सीजीएल एग्जाम (SSC CGL 2017 Result) पेपर लीक मामले में रिजल्ट जारी करने का आदेश दे दिया है। २०१७ में एसएससी (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) २०१७ परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
-
बिहार : समान काम के बदले समान वेतन देने का निर्णय SC ने किया निरस्त
बिहार के ३.७ लाख नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए समान काम के बदले समान वेतन देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे रद्द कर दिया है। बिहार के ३.७० लाख लोगों ने पहले पटना हाई कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद पटना हाई कोर्ट ने शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था।
-
सनी देओल के रोड शो के दौरान उनकी फैन ने बोनट पर चढ़ किया किस, दिया ऐसा रिएक्शन
सनी देओल का एक वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बुधवार को बटाला में रोड शो के दौरान सनी देओल कार पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार कर रहे थे। इस बीच भीड़ में से सनी देओल की फैन आती है। वह सनी दओल की कार के बोनट पर चढ़ जाती है और सनी को गालों पर किस करती है।
-
गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है। गंभीर पर आप पार्टी के आतिशी मार्लेना ने आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों से गुस्साए गौतम गंभीर ने चुनौती देते हुए कहा था कि यदि आरोप साबित होते हैं तो वह अपनी उम्मीदवारी ही वापस ले लेंगे।
-
लोकसभा चुनाव २०१९ : दिल्ली में मतदान के दिन सुबह ४ बजे से शुरू होगी मेट्रो
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत दिल्ली में मतदान के दिन मेट्रो सुबह चार बजे शुरू हो जाएगी, ताकि ड्यूटी पर तैनात लोग समय पर मतदान केन्द्रों तक पहुंच पाएं। दिल्ली में १२ मई को मतदान होगा।
-
CGPEB Recruitment 2019 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक के लिए १४ हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड शिक्षक (CGPEB ) पद के लिए १४ हजार से भी ज्यादा पदों पर आवेदन निकाले गए है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-
नवजोत सिंह सिद्धू की रैली में महिला ने फेंकी चप्पल, लगे मोदी -मोदी के नारे
नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी प्रचार के दौरान रोहतक में एक रैली को संबोधित कर रहे थे इस दौरान एक महिला ने सिद्धू की तरफ चप्पल फेंक दी। हालांकि चप्पल मंच पर नहीं पहुंची। इतना ही नहीं रैली में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा कर विरोध भी जताया ।
-
पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस खास मौके पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
-
वाराणसी: आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने ३ बेटियों के साथ जहर खा कर दी जान
वाराणसी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दरसल आर्थिक तंगी से जूझ रहें एक शख्स ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी।
-
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए श्रद्धालु का लगा तांता
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह खोल दिए गए। पूरे विधि विधान के साथ पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले। जिसके बाद भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरु हो गई है। यहां अगले छह महीने तक भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी।
