Nation
-
IRCTC ने दो साल बाद टिकट कैंसिलेशन के ३३ रुपये लौटाए
कोटा के एक इंजीनियर को दो साल की लंबी लड़ाई के बाद आईआरसीटीसी ने कैंसिल टिकट के 33 रुपये लौटा दिए। इस बकाया पैसे में जीएसटी भी वसूला गया। जिस समय टिकट बुक किया गया था उस दौरान देश में जीएसटी लागू नहीं की गई थी।
-
पत्नी किरण खेर के लिए वोट मांगने चंडीगढ़ पहुंचे अनुपम खेर की दुकानदार ने की बोलती बंद
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी और भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के लिए चुनावी प्रचार अभियान में जुटे है। अनुपम चंडिगढ़ में रोड शो के जरिए लोगों से किरण खेर के लिए वोट मांग रहे है। बता दें कि चड़ीगढ़ से किरण खेर लोकसभा चुनाव लड़ रही है।
-
SC ने तेज बहादुर की उम्मीदवारी पर चुनाव आयोग से २४ घंटे में मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तेज बहादुर यादव के नामांकन को रद्द कर दिया था, जिसके बाद तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में याचिका दायर की। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से गुरुवार को जबाब मांगा है।
-
PSEB 10th Result 2019: बस कुछ ही देर में घोषित होगा १०वीं का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड बस कुछ ही देर में कक्षा १०वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है। रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा कर चेक कर सकते है।
-
लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए दिल्ली में आज आमने-सामने होंगे मोदी और प्रियंका
राजधानी दिल्ली में आज पीएम मोदी और प्रियंका गांधी एक दूसरे को काटे की टक्कर देने के लिए आमने सामने होंगे। एक तरफ पीएम मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में एक महा रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मदीवार शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे विजेंदर सिंह के लिए रोड शो करके वोट मांगेगी।
-
त्रिपुरा के १६८ पोलिंग बूथ पर १२ मई को दोबारा से होंगे मतदान
त्रिपुरा वेस्ट के १६९ पोलिंग बूथ पर एक बार फिर से वोटिंग की जाएगी। चुनाव आगो ने इस फैसले के पिछे ख़राब कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। बता दें कि त्रिपुरा वेस्ट में ११ अप्रैल को मतदान हुए थे।
-
भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, उड़ान भरते समय विमान रनवे पर फिसला
भारतीय वायु सेना (IAF) एएन -३२ ने मुंबई एयरपोर्ट से उडान भरते समय २७ रनवे को पार कर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
-
तत्काल टिकट में हुआ बदलाव, १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय बदला
भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकटों की बिक्री में बदलाव किया है। अब १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय ११ से बढ़ा कर ११.३० कर दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया है।
-
आईसीएसई १०वी व १२वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित
आईसीएसई परीक्षा परिणाम २०१९ की घोषणा बस कुछ ही देर में होने वाली है। छात्र अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.cisse.org पर जा कर देख पाएंगे।
-
चीन सरकार ने मुसलमानों के रोज़ा रखने पर लगाया प्रतिबंध
चीन की सरकार ने उइगुर मुसलमानों को रमजान के दौरान रोजा रखने पर पाबंदी लगा दी है। चीनी सरकार के इस फैसले के बाद उइगुर मुसलमानों को यहां रोजा रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-
सुप्रीम कोर्ट ने VVPAT पर पुनर्विचार याचिका की ख़ारिज
लोकसभा चुनाव २०१९ के बीच वीवीपीएमटी को लेकर २१ दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि ५० फीसदी वीवीपैट पर्चियों की ईवीएम से मिलान का आदेश चुनाव आयोग को दिया जाए। जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
-
सीएम भूपेश बघेल का विवादित बयान , कहा- पीएम मोदी ने मानसिक संतुलन खो दिया है, उन्हें इलाज की जरूरत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर जवाब देते हुए विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें इलाज कराने की जरूरत है।
