Nation
-
SBI PO Admit Card 2019: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी
एसबीआई ने एसबीआई पीओ प्रीलिमनरी ऑनलाइन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट www.i.e.ibpsonline.ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम ८,९,१५ और १६ जून को आयोजित की जाएगी।
-
दिल्ली हाइकोर्ट का फैसला, ‘चूर चूर नान' व ‘अमृतसरी चूर चूर नान’ पर किसी का एकाधिकार नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट में ‘चूर चूर नान’ और ‘अमृतसरी चूर चूर नान’ शब्द को लेकर याचिका दायर की गई थी जिसके तहत याचिका कर्ता ने दावा किया था कि ‘चूर-चूर नान' भाव पर उनका विशिष्ट अधिकार है क्योंकि उन्होंने इसके लिए पंजीकरण कराया हुआ है। कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि चूर चूर नान’ शब्द पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता है क्योंकि यह पूरी तरह से सार्वजनिक भाव है।
-
चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, अब मायावती और अखिलेश से करेंगे मुलाकात
नई सरकार के गठन की कवायदों के तहत टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक की इसके बाद लखनऊ में अखिलेश और मायावती से मुलाकात करेंगे।
-
केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, १२००० फीट पर गुफा में करेंगे शिव साधना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया और बाबा केदार से लोकसभा चुनाव के जीत का आशीर्वाद भी लिया।
-
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का ९वां अवतार बताया गया है। इसलिए हिंदू धर्म के लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
-
साध्वी प्रज्ञा को झटका, अब हर हफ्ते एनआईए कोर्ट में होना होगा पेश
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को बड़ा झटका लगा है। मालेगांव बम धमाके से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर चल रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब हर हफ्ते कोर्ट में पेश होना होगा।
-
ओडिशा के १४ जिलों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी
ओडिशा में एक बार फिर से आंधी तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राज्य अभी चक्रवात फानी की जबर्दस्त मार से उभर भी नहीं सका था कि एक बार फिर से प्राकृति आपदा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
-
कमल हासन का एक और विवादित बयान, कहा-हर धर्म के पास होते है आतंकवादी
नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताने के बाद आलोचना झेल रहे कमल हासन ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए कहा है कि हर र धर्म के पास अपने आतंकवादी होते है।
-
एसबीआई ने जारी किया प्री ट्रेनिंग कॉल लेटर, ऐसे करें डाउनलोड
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्री ट्रेनिंग कॉल लैटर्स जारी कर दिए गए हैं। कॉल लेटर, को आवेदक एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
शारदा चिट फंड मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, राजीव कुमार ७ दिन बाद हो सकते हैं गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। कोर्ट का ये आदेश आज से ७ दिन बाद लागू होगा। राजीव कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी।
-
सीएम अमरिंदर सिंह का बयान, पंजाब में कांग्रेस का हुआ सफाया तो दे दूंगा इस्तीफा
पंजाब में सीटों के बंटवारे को लेकर आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि यदि लोक सभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाती है और यहां से कांग्रेस का अगर सफाया होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी और मैं इस्तीफा दे दूंगा।
-
गोडसे पर बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर भड़कीं गौहर खान
साध्वी प्रज्ञा ने अभिनेता कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया तो प्रज्ञा ठाकुर को भी माफी मांगनी पड़ी। लेकिन अब गौहर खान ने इस मामले पर बयान दिया है।
