पेंशन: योगी सरकार का तोहफा निराश्रित लोगों को अब से 500 रुपये प्रति माह मिलेगा पेंशन

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में अब निराश्रित लोगों को योगी सरकार प्रति माह 500 रुपये पेंशन देगी। इनमें महिलाएं और दिव्यांग भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक इनको 400 रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलती थी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सभी निराश्रित लोगों की पेंशन में 100 रुपए का इजाफा करने जा रही है। अब निराश्रित लोगों को 500 रुपए प्रति महीने की दर से पेंशन मिलेगी। निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग सहित जो लोग पेंशन की पात्रता रखते हैं, उन्हें  निराश्रित व वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन के तहत पेंशन दी जाएगी। हालांकि पहले यह पेंशन 400 रुपये थी।

मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार बड़े पैमाने पर कैम्पेन करने की योजना भी बना रही है संभवत: 30 जनवरी तक राज्य में कैंप लगेंगे। पेंशन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को 14 जनवरी से लागू कर दिया है जिसके मद्दे नजर अब राज्य में आर्थिक रुप से कमजोर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

वहीं साधु संतों के लिए भी पेंशन देने की व्यवस्था की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में चल रही पेंशन योजना में साधु और संतों को शामिल नहीं किया जाता था। जानकारी के मुताबिक यूपी में 37 लाख बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। राज्य सरकार 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को हर माह 400 रुपये पेंशन देती है और 80 साल की उम्र से ज्यादा के बुजुर्गों को 600 रुपये हर महीने पेंशन देती है।

Latest Stories

Related Stories

प्रयागराज में योगी सरकार रचने जा रही इतिहास, पहली बार लखनऊ से बाहर होगी कैबिनेट बैठक

कुंभ में पहली बार योगी सरकार लखनऊ से बाहर बैठक करने जा रही है। बैठक का आयोजन 28 या 29 जनवरी को होगा। यह पहला मौका है जब कुंभ में इस तरह की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

योगी सरकार ने राज्य में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को दी मंजूरी

आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को योगी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.