प्रयागराज में योगी सरकार रचने जा रही इतिहास, पहली बार लखनऊ से बाहर होगी कैबिनेट बैठक

Aazad Staff

Nation

कुंभ में पहली बार योगी सरकार लखनऊ से बाहर बैठक करने जा रही है। बैठक का आयोजन 28 या 29 जनवरी को होगा। यह पहला मौका है जब कुंभ में इस तरह की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान 72 देशों से आए राजनयिकों के बाद योगी सरकार एक और इतिहास रचने जा रही है। दरअसल, पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभ क्षेत्र के टेंट सिटी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बैठक मेला क्षेत्र में 28 या 29 जनवरी को होगी। इसमें धर्म और संस्कृति से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार को इसकी घोषणा हो जाएगी। सभी मंत्री बैठक से पहले गंगा नदी में डुबकी लगाएंगे। जितनी भी सरकारें आई उन्होंने कभी कुंभ में कैबिनेट बैठक का आयोजन नहीं किया है।

बता दें कि उत्तराखंड बनने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक कभी-कभी नैनीताल में हुआ करती थी। यह भी अंतिम बार 1962 में हुई थी। बंटवारे के बाद यह पहला मौका होगा कि प्रदेश कैबिनेट की बैठक लखनऊ से बाहर होगी। कुंभ में तो किसी भी सरकार की कैबिनेट बैठक का यह पहला मौका होगा। प्रदेश में भी पहली बार ऐसा संयोग बनेगा जब संगम तट पर एक साथ एक ही दिन पूरी सरकार और सरकारी अमला उपस्थित होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.