योगी सरकार ने राज्य में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को दी मंजूरी

Aazad Staff

Nation

आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को योगी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सवर्ण समाज ( आर्थिक रूप से कमजोर लोग) को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला कर लिया है और इसी के साथ राज्य सरकार ने आरक्षण को मंजूरी भी दे दी है।

बता दें कि राज्य सभा में सवर्ण आरक्षण बिल पारित होने के अगले ही दिन सबसे पहले गुजरात सरकार ने इस बिल को लागू करने का फैसला किया। उसके बाद झारखंड सरकार ने इस बिल को लागू करने का फैसला किया और अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बिल को राज्य में लागू कर दिया है।  

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर 7 जनवरी को कैबिनेट की मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में आरक्षण 124वां संशोधन विधेयक पेश किया गया। दोनों ही सदनों से बिल पास होने के बाद इसी राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.