Nation
-
एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव के दिए संकेत
कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट गहराता दिख रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार चले।
-
हिमाचल: ५० से ज्यादा सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, ४४ लोगों की मौत
कुल्लू जिले में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस घटना के बाद अबतक ४४ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
-
लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, भारी हंगामे के आसार
लोकसभा में आज तीन तलाक बिल एक बार फिर से पेश किया जाएगा और इस बीच भारी हंगामे के आसार है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन होने के बावजूद भी जदयू इस बिल का समर्थन नहीं करेंगी। वहीं कांग्रेस पहले से ही इस बिल के खिलाफ है।
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ ने नया इतिहास रचा है। वीरभद्रास- १ की मुद्रा में ३ मिनट तक खड़े होकर ६० लाख लगों ने वर्ल्ड रिकॉ बनाया।
-
दुनियाभर में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी ने कहा -धर्म और जाति से ऊपर है योग
योग दिवस पर देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) ‘हृदय के लिए योग' निर्धारित है।
-
दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, रोकी गई मेट्रो
दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग लगी है। आग फर्नीचर मार्केट में लगी हुई है। मौके पर दमकल विभाग की १७ गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
-
प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को खादी से बनी ड्रेस बाटगी योगी सरकार
योगी सरकार उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को खादी से बनी हुई ड्रेस बांटने की योजना बना रही है। हालांकि अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ सहित चार जिलों में लागू किया गया है। माना जा रहा है कि अगर ये योजना सफल रही तो इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
-
चमकी बुखार से बिहार में हाहाकार,ओडिशा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अलर्ट
चमकी बुखार से निपटने के लिए ओडिशा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही सारी तैयारियां करने की सलाह दी है।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के दोनों सदनों को करेंगे संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार संसद के सेंट्रेल हॉल में सुबह ११ बजे लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के जरिए राष्ट्रपति मोदी सरकार के ५ साल के एजेंडे को देश के सामने रखेंगे।
-
वन नेशन, वन इलेक्शन पर पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू, ममता, मायावती जैसे कई विपक्षी नेता नहीं हुए शामिल
पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षों की आज बुलाई गई बैठक में टीएमसी नेता ममता बनर्जी समेत कई विपक्ष दल के नेता ने शामिल होने से मना कर दिया है इतना ही नहीं इस बैठक का बहिष्कार भी कर रहे है।
-
HSSC Recruitment 2019: 'ग्राम सचिव' के पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 'ग्राम सचिव' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग २०२० : आईआईटी बॉम्बे को QS रैंकिंग में १५२वां स्थान
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-२०२० में भारत के २३ संस्थानों को जगह मिली है। आईआईटी बॉम्बे पहले पायदान पर है। आईआईटी बॉम्बे ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में १५२वां रैंक हासिल किया है।वहीं आईआईएससी बंगलूरू की रैंकिंग में गिरवाट दर्ज की गई।
