Nation
-
पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को ममता ने दिया अल्टीमेटम, कहां चार घंटे में लौटें नहीं तो होगी कार्रवाई
बंगाल में डॉक्टरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका समर्थन करने के लिए सीनियर डॉक्टर्स भी सामने आ गए हैं।
-
अवैध शराब बिक्री को लेकर नीतीश सरकार हुई सख्त, थाने को दिया ये फरमान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवैध शराब की बिक्री को राज्य में रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को नया फरमान सुनाते हुए कहा है कि थानेदार गारंटी लें कि उनके थानाक्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होगी। फिर भी ऐसा हुआ तो अब वहां के थानेदार को १० साल तक किसी भी थाने में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।
-
गुजरात से नहीं टकराएगा वायु चक्रवात, वेरावल-पोरबंदर से होकर गुजरेगा वायु
मौसम विभाग ने वायु चक्रवात को लेकर गुजरात में हाई अलर्ट जारी किया था। गुरुवार दोपहर तक इस चक्रवात को गुजरात तट से टकराने का अनुमान लगाया गया था जिसके मद्दे नजर ३ लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए थे।
-
Neet Counselling 2019 : नीट काउंसलिंग १९ जून से होगी शुरू
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंट टेस्ट (NEET) २०१९ काउंसलिंग १९ जून से आयोजित की जाएगी, जबकि नीट २०१९ की आखिरी काउंसलिंग १५ अगस्त को आयोजित की जाएगी। नीट २०१९ काउंसलिंग के समय स्टूडेंट्स अपने पूरे डॉक्यूमेंट्स ले कर जाए।
-
AIIMS प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज होगा घोषित, सीट आवंटन की प्रक्रिया भी होगी शुरू
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जा कर दिख सकेंगे।
-
पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी, दागे गए आंसू गैस के गोले
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद तनाव और बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। तो वहीं पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
-
उत्तर प्रदेश: रेलवे पुलिस ने की टीवी पत्रकार की पिटाई, जीआरपी सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के शामली में एक पत्रकार के साथ मारपीट और उसके साथ थाने में अमानवीय टार्चर किए जाने की घटना सामने आई है। पत्रकार के मुताबिक जीआरपी के एसएचओ राकेश कुमार ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और उनका कैमरा भी तोड़ दिया। इस वीडियों के वायरल होने के बाद डीजीपी ने एचएचओ राकेश कुमार और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। डीजीपी ने इस मामले में २४ घेटों के अंदर रिपोर्ट मांगा है।
-
आजम खान का विवादित बयान- मदरसों से नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते है।
सपा नेता आजम खान ने मदरसों में कम्प्यूटर और गणित पढ़ाने और अगले ५ साल में अल्पसंख्यक समुदाय के ५ करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने की योजना पर हमला बोला है। आजम ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार मदरसों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो उनकी बिल्डिंग बनाएं, स्टैंडर्ड बढ़ाएं और मिड डे मील जैसी सुविधा प्रदान करें।
-
चक्रवाती तूफान 'वायु' आज देगा गुजरात में दस्तक, हाईअलर्ट जारी
पूर्वमध्य और पड़ोसी दक्षिण पूर्व अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर बना हवा का भारी दबाव उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान 'वायु' (Cyclone Vayu) में बदल गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों के लिए चक्रवाती तूफान वायु की चेतावनी जारी की है। तो वहीं तूफान अब मुंबई के तटीय इलाकों पर पहुंच गया है।
-
उत्तर भारत में धूल भरी आंधी-तूफान की चेतावनी, ५० किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
पाकिस्तान के कराची एवं अफगानिस्तान के सिस्तान बेसिन शहर में मंगलवार धूल का एक बड़ा तूफान उठा है। यह तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है और संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को यह उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों को अपनी चपेट में ले लेगा। इस तूफान को राजस्थान के थार रेगिस्तान की धूल और भी गंभीर बनाएगी।
-
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं इविवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।
-
बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ४३९ पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदन निकाले है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
