हत्या के मामले में संत रामपाल पर फैसला आज, छावनी में तब्दील हुआ हिसार

Aazad Staff

Nation

बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में संत रामपाल पर हत्या के दो मुकदमों की आज सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही पूरे हिसार को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सतलोक आश्रम प्रकरण में हत्या के मामले में दोषी संत रामपाल पर आज कोर्ट फैसला सुना सकती है।  इस फैसले के मद्देनजर हिसार में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही बुधवार से ही जिले में धारा-144 लगू कर दी है।  साथ ही यहां की सभी सीमाएं सील कर दई गई हैं।  कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और रामपाल के समर्थकों की भीड़ का हिसार शहर में प्रवेश रोकने के लिए 48 पुलिस नाके लगाए गए हैं।

बता दें कि इनके श्रद्धआलूओं की संख्या ज्यादा होने के कारण हिसार में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है जिसके मद्दे नजर किसी प्रकार की होने वाली अनहोनी पर काबू पाया जा सके।

कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से हिसार आने वाली ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है। जिले से 1300 पुलिसकर्मी और बाहरी जिलों से 700 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों के एसपी और डीएसपी की ड्यूटी भी हिसार लगाई गई है। इसके अलावा आरएएफ की पांच कंपनियों को हिसार बुला लिया है।

और ये भी पढ़े: ये है देश के सबसे बड़े फर्जी बाबा, जिनके कारनामें सुन आप हो जाएंगे हैरान

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 48 घंटे पहले जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। सीसाएं सील करने के पीछे की मुख्य वजह है कि कोई भी रामपाल का समर्थक शहर में प्रवेश ना कर सकें। बता दें कि संत रामपाल पर देशद्रोह के मामले में 19 नवंबर को भी सुनवाई होनी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.