हत्या के दोनों मामले में संत रामपाल दोषी करार, कोर्ट 16-17 अक्टूबर को सजा का करेंगी ऐलान

Aazad Staff

Nation

सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर आज हिसार कोर्ट ने हत्या के दोनों मामलों में अपना फैसला सुनाते हुए संत रामपाल को दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान 16 या 17 अक्‍टूबर को कर सकती है।

बरवाला के सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर चार साल बाद हत्या के मामले में दो केस में हिसार की विशेष अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए रामपाल  को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत सजा का एेलान 16 या 17 अक्‍टूबर को करेगी। सेंट्रल जेल एक में बनाई गई विशेष अदालत में जज डीआर चालिया ने मामले पर फैसला सुनाया है।

संत रामपाल के श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। कोर्ट के फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर हिसार और आसपास के क्षेत्र हाई अलर्ट पर है। बता दें कि कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले से पहले ही जेल परिसर के बाहर नाका लगाकर भारी पुलिस बल और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया जा चुका है। प्रशासन का ऐसा मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए यहां दंगे भड़का जा सकते है। इसलिए शहर व आसपास के क्षत्र में इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है।

और ये बी पढ़े: ये है देश के सबसे बड़े फर्जी बाबा, जिनके कारनामें सुन आप हो जाएंगे हैरान

इस केस की सुनवाई होने के 48 घंटे पहले ही जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं, ताकि रामपाल के समर्थक शहर में प्रवेश ना कर सकें। इसके साथ ही हिसार आने वाली कई ट्रेनों को भी रोक दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.