आज है ‘संकष्टी चतुर्थी’, इस व्रत को रखने से होती है संतान की प्राप्ति, जैने कैसे करते है ये व्रत

Aazad Staff

Festivals

महिलाएं अपने बच्‍चों की सफलता की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।

भगवान गणेश का सबसे उत्तम फल देनेवाला व्रत संकष्टी चतुर्थी कई मायनों से खास माना जाता है। वैसे तो गणेश चतुर्थी के बाद भगवान गणेश का ये त्‍यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं अपने बच्‍चों की सफलता की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।  

माना जाता है कि इस व्रत को करने से सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्रप्ती होती है। इसके साथ ही भगवान गणेश हर संकट को दूर करते है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहते हैं क्योंकि वो अपने भक्तों के सारे कष्ट और विघ्नों को दूर करते हैं।इस तिथि को तिल चतुर्थी, माघी चतुर्थी, माघ संकष्टी चतुर्थी, तिल चौथ या सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है।

पूजा करने की विधी

माघ संकष्टी चतुर्थी को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करते समय अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखें। भगवान गणेश की पूजा में मोदक का भोग लगाने के साथ साथ भगवान गणेश की पूजा में तिल के लड्डू भी चढ़ाए। मोदक के अलावा दुर्वा, पुष्प, रोली, फल सहित पंचामृत को भी पूजन में शामिल करें।

इस दिन संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणपति की आरती जरूर करनी चाहिए।  इसके साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए। वहीं इस दिन भगवान की पूजा के वक्त ॐ गणेशाय नम: या ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहीए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.