धनतेरस 2018 : जानें धनतेरस पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Aazad Staff

Festivals

धनतेरस के दिन चाँदी खरीदने की विशेष परंपरा है। चांदी को लेकर ये धारणा है कि चाँदी मनुष्य को जीवन में शीतलता प्रदान करता है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। धनतेरस के दिन चाँदी खरीदना शुभ इस लिए भी माना गया है क्यों कि चांदी कुबेर की धातु है और धनतेरस पर चाँदी खरीदने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा की वृद्धि होती है।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धन तेरस का अर्थ धन को तेरह गुणा करना होता है। भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है क्यों कि वो समुद्रमंथन के दौरान कई औषधियों को लेकर अपने साथ आए थे। धन्वन्तरि जो चिकित्सा का देवता कहा जाता है। इस दिन लोगों उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना करते है। यहां धन का अर्थ समृद्धि है और तेरस का मतलब तेरह दिनों से है। दिवाली से ठिक एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरी पूजे जाते हैं। इस दिन गणेश और मां लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा अर्चना की जाती है।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

धन तेरस तिथि - 5 नवंबर 2018, सोमवार

धनतेरस पूजन मुर्हुत - 18:05 बजे से 20:01 बजे तक

प्रदोष काल - 17:29 से 20:07 बजे तक

वृषभ काल - 18:05 से 20:01 बजे तक

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 01:24 बजे, 5 नवंबर 2018

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 23:46 बजे, 5 नवंबर 2018

पूजा विधि - धनतरेस पर धन्वंतरि और लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के लिए सबसे पहले एक लकड़ी का पाटा लें और उस पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। दीपक पर रोली और चावल का तिलक लगाएं। दिपक में थोड़ी सा मीठा डालकर भोग लगाएं फिर देवी लक्ष्मी और गणेश भगवान को कुछ पैसे चढ़ाएं। दीपक का आर्शीवाद लेकर दिए को मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में रखे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.