Nation
-
कर्नाटक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से लगाई ३००० करोड़ मदद की गुहार
कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण सारी नदियां उफान पर हैं। १ ४ जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। जहां बचाव दल लोगों तक राहत समाग्री पहुंचाने में लगा हुआ है साथ ही खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
-
महिला रेसलर बबीता फोगाट और पिता महावीर सिंह आज भाजपा में होंगे शामिल
पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगट और उनके पिता महावीर सिंह फोगाट सोमावार को दिल्ली के हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि बबीता दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जे.जे.पी) के लिए पहले प्रचार कर चुकी हैं।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई
आज देश भर में ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
-
आरयूजे ग्रुप को इंडस्ट्री चैम्पियन अवार्ड २०१९ से किया सम्मानित
राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आरयूजे ग्रुप को इंडस्ट्री चैम्पियन अवार्ड २०१९ से सम्मानित किया। इस सम्मेलन में जयपुर की कई कंपनियों को संबंधित श्रेणियों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फीस में इजाफा, एससी-एसटी छात्रों को २४ गुना ज्यादा देनी होगी फीस
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए १०वीं और १२वीं की बोर्ड फीस बढ़ाए जाने पर सफाई दी है। बोर्ड ने कहा कि फीस पूरे देश के लिए बढ़ाई गई है, सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं। सी.बी.एस.ई ने कहा कि उसकी ओर से पिछले ५ वर्ष में फीस नहीं बढ़ाई गई।
-
भारतीय रेलवे ने २२१ ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
देशभर में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अलग-अगल जोन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण शनिवार को २२१ ट्रेनों (Train) को रद्द कर दिया गया है जबकि ८९ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
-
CAT 2019 Registration: कैट में रजिस्ट्रेशन शुरु, करें आवेदन
कैट २०१९ (CAT 2019) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। उम्मीदवारा ऑफिशल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्र पर २४ नवंबर २०१९ को होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
-
रूस ने आर्टिकल ३७० पर भारत के फैसले का किया समर्थन, पाक को दी ये नसीहत
रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर राज्य पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में बढ़ोत्तरी नहीं होने देंगे।
-
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का विवादित बयान - अब हम भी ला सकते हैं कश्मीरी बहू
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे है। इस बार उन्होंने कश्मीर की लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है। खट्टर ने कहा कि आर्टिकल ३७० निरस्त होने से कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया जा सकता है।
-
पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस के बाद लाहौर-दिल्ली बस सेवा भी रोकी
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर फैसले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट कम नहीं हो रही है। पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली बस सेवा को भी रोक दिया है।
-
भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी ने किया १० स्कूलों / आईटीआई को अपनाने का फैसला
राजस्थान के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और विशेष रूप से दूदू के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ३०० स्कूलों के प्राचार्य ‘प्रिंसिपल समिट- २०१९’ कार्यक्रम में हुए शामिल। इस समिट का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्राचार्यों को भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है।
-
गुजरात : नाडियाड में भारी बारिश के बाद तीन मंजिला इमारत गिरी, ४ की मौत
गुजरात में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर रात गुजरात के नाडियाड में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
