व्लादिमीर पुतिन चौथी बार बने रुस के राष्ट्रपति

Aazad Staff

World

रूस की कमान 6 सालों के लिए एक बार फिर से व्लादिमीर पुतिन के हाथों में।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर से राष्ट्रपति चुन लिया गया है। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें 76% से ज्यादा वोट मिले। बता दें कि ये वोट पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है। इस जीत के बाद पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे ज्यादा सत्ता में रहने वाले नेता बन जाएंगे।

बता दें, रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन कोई भी उम्मीदवार पुतिन के लिए कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सका।

इस जीत के बाद विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पुतिन ने ये चुनाव गड़बड़ी से जीते हैं। रूस के नेता वीटीएसआईओएम ने कहा है कि वोट देने वाले 37 फीसदी से ज्यादा लोगों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने पुतिन को वोट दिया। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन के बाद की नाजुक स्थिति से देश को निकालने को लेकर उनकी सराहना की। कई मतदान केंद्रों पर त्यौहारों जैसा माहौल था।

गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 18 सालों से पुतिन रूस के राष्ट्रपति पद पर विराजमान है।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.