पाकिस्तान हाईकोर्ट ने दिया आदेश, 'शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखे लाहौर सरकार’

Aazad Staff

World

पाकिस्तान हाईकोर्ट ने बुधवार को लाहौर जिला सरकार को निर्देश दिया है कि वह शदमान चौक का नाम बदलकर स्वतंत्रता आंदोलन के नायक भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला जल्द से जल्द करे।

पाकिस्तान हाई कर्ट ने लाहौर में बने शदमान चौक के नाम को बदल कर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि भगत सिंह और उनके साथी राजगुरू और सुखदेव को लाहौर जेल में 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। शादमान चौक उसी स्थान पर बना हुआ है।

इस संदर्भ में याचिका दायर करने वाले की दलील है कि भगत सिंह स्वतंत्रता सेनानी हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आजादी के लिए कुर्बानी दी है।  इस लिहाज से  शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने भी सिंह को श्रद्धांजलि दी थी और कहा था कि उन्होंने पूरे प्रायद्वीप में भगत सिंह जैसा बहादुर व्यक्ति नहीं देखा। उन्होंने कहा, यह न्याय के दृष्टिकोण से सही होगा कि शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए।

लाहौर हाईकोर्ट के जज शाहीद जमील खान ने भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज राशिद कुरैशी की याचिका पर आदेश देते हुए कहा कि शदमान चौक का नाम जल्द से जल्द भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला करे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.