ईरान में भूकंप के तेज झटके, 170 घायल

Aazad Staff

World

ईरान की इराक से सटी हुई पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप की वजह से कम से कम 170 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया।

ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।  रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप के ये तेज झटके इराक की राजधानी बगदाद और कई प्रांतों में भी महसूस कए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कसेर शिरिन सीमावर्ती क्षेत्र में रहा। वहीं इराक की सीमा से सेटे ईरान में भूकंप में 170 लोग घायल बताए जा रहे है। हालांकि अभी तक किसी के मौत की पुष्टी नहीं की गई है।

बता दें कि इस भूकंप का केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे बताया गया । यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया।  स्थानीय प्रशासन ने छह राहत दलों को भूकंप वाली जगह के लिए रवाना कर दिया है। इस क्षेत्र में इससे पहले नवंबर 2017 में भूकंप आया था उस दौरान तकरीबन 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि बड़ी तादार में लोग घायल हुए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.