भूकंप से हिला ताइवान, दो की मौत, 219 घायल

Aazad Staff

World

भूकंप के कारण इमारते हुई क्षतीग्रस्त।

ताइवान में आए जबरदस्त भूकंप के झटकों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां मंगलवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अब तक इस भूकंप में दो लोगो की जान चली गई वहीं 219 घायल लोग घायल हो गए है।

यह भूकंप ताइवान के तटवर्ती शहर हुआलीन में आया है।इसका केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से करीब 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में था। ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने आज सुबह प्रभावित स्थानों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय समयानुसार कल रात साढे नौ बजे आये इस भूकंप के बाद से लगभग 150 लोग लापता हैं।

गौरतलब है कि ताइवान में 2016 में आये भूकंप में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 1999 के जबरदस्त भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.